लॉक डाउन में नारी शक्ति को नमन

आज लगभग पूरे विश्व में कोरोनावायरस की वजह से लॉक डाउन कर दिया गया हैः ।इस इस लॉक डाउन को सफल बनाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका नारी शक्ति की है जिस बेहतर ढंग से नारी इस समय अपने घर परिवार को संभाल रही है वह तारीफे काबिल है ।
इस समय परिवार के सभी सदस्य एक साथ पूरा समय बिता रहे हैं कई जगह तो संयुक्त परिवार है ।ऐसे में सभी को लेकर चलना सभी के साथ सामंजस्य बैठाना ,परिवार में शांति और प्रेम पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी महिलाएं बखूबी निभा रही हैं ।हर गिले-शिकवे और मनमुटाव को दरकिनार कर अभी वह सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की सुरक्षा और शांति को सर्वाधिक प्राथमिकता दे रही है ।लॉक डाउन के कारण कामवाली बाई यो ने भी आना बंद कर दिया है। महिलाओं ने सहर्ष उन्हें आने से मना कर दिया है चाहे उन्हें रात दिन ही काम क्यों ना करना पड़े। आज सभी महिलाएं सहर्ष अपने घर के सभी कामकाज खुद निपटा रही है ताकि उनका परिवार बाहरी लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। हाल-फिलहाल मार्केट बंद है साग सब्जी किराना सभी की दिक्कत हो रही है किंतु इस कठिन दौर में भी अन्नपूर्णा कहलाने वाली नारी अपने परिवार को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाकर खिला रही है ।सब्जी नहीं तो क्या अनेक नए विकल्पों से नित्य नई भोजन बना रही हैं बच्चों के स्वाद और बड़ों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अपनी पाक कला का जौहर दिखा रही है ।बच्चों के स्कूल कॉलेज बंद हो गए हैं परीक्षाएं हो चुकी है ।अब ना तो क्लास वर्क है और ना ही होमवर्क। ऐसे कठिन दौर में बच्चों को संभालना उन्हें एक्टिव रखना, उनके झगड़े सुलझाना ,उन्हें कुछ नया सीखने और करने के लिए प्रेरित करना यह काम महिलाएं मां के रूप में बखूबी कर रही हैं। आज कोरोना नामक जो महामारी फैली है इस बीमारी का एक ही इलाज है स्वास्थ्य और साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहना �।
ऐसे में सभी महिलाएं दिन रात अपने परिवार की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जी जान से जुटी हुई है घर की साफ सफाई करना ,दिनभर सभी को सफाई की हिदायत देना ,बच्चों को हाथ धोने के लिए बार-बार कहना ,सेनीटाइज करना महिलाएं एक डॉक्टर और नर्स की भांति यह सभी काम कर रही है। अपनी थकान को नजरअंदाज कर अपने परिवार की सेवा में जी जान से जुटी हुई है ।शास्त्रों में नारी शक्ति के नौ रूपों का उल्लेख है किंतु वर्तमान स्थिति में नारी के अनेक रूप सामने आ रहे हैं। अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नारी कभी नर्स तो कभी डॉक्टर कभी शिक्षिका तो कभी होम मैनेजर अनेक रोल एक साथ बेहतरीन अंदाज में निभा रही है। जिस तरह सावित्री ने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए कठोर तपस्या की थी ठीक उसी प्रकार वर्तमान में नारी शक्ति अपने परिवार को बचाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है ।दिन-रात अंतर्मन से लाखों बार उनके लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कर रही है। अपनी मिलन सारी ता और सोशल एक्टिविटी मार्केटिंग की शौक आदि के लिए पहचाने जाने वाली महिलाएं आज घर बैठकर परिवार की सुरक्षा की मुहिम चला रही है ।धन्य है नारी शक्ति ।तुम्हारी शक्ति के कारण ही यह संसार टिका हुआ है ।बारंबार तुम्हें श्रद्धा से नमन।
कीर्ति
दुबे

नारी से ही नूर है,
ReplyDeleteनर फ़क़त नींव के कंकर पत्थर,
नारी कंगूरे पर जगमग कोहिनूर है।
thank you very much
Deleteबहुत बढ़िया लेख,शानदार
ReplyDeleteकोई दो राय नहीं है इस बात में ...
ReplyDeleteसबसे ज़्यादा और महत्वपूर्ण योगदान नारी शक्ति द्वारा ही सम्भव है ...
बहुत सार्थक आलेख । इसमें कोई दो राय नहीं कि इस समय नारी या गृहणी की भूमिका सराहनीय है ।
ReplyDeleteसुंदर रचना
ReplyDeleteएक अनमोल पोस्ट
ReplyDeletethanks
Deleteधन्य है नारी शक्ति ।तुम्हारी शक्ति के कारण ही यह संसार टिका हुआ है ।बारंबार तुम्हें श्रद्धा से नमन।
ReplyDeleteबिलकुल सही लिखा अपने !
thanks
Delete