तनख्वाह
सुनो जी ,जिस तरह से कोरोनावायरस फैल रहा है उसको देखते हुए सोसाइटी की हम सभी महिलाओं ने यह निर्णय लिया है कि अभी 1 महीने के लिए कामवाली से घर में काम करवाना बंद करवा देते हैं। । यह लोग 17 जगह काम करती हैं इनसे बीमारी फैली गी ।1 महीने हम ही काम कर लेंगे ,अब महीने भर काम करेगी ही नहीं तो पैसे देने की क्या जरूरत ?1 महीने के पैसे बचेंगे। उनकी बातें सुनकर पति महाशय को गुस्सा आ गया । वे
गुस्से में बो ले क्या बात करती हो आज पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है ।हम नौकरी वाले घर बैठकर सरकार से तंखा ले रहे हैं और यह घर - घर जाकर झाड़ू पोछा कर रोजी रोटी कमा कर अपना घर चलाते हैं उनके पैसे काट कर उनके पेट पर लात मारना कहां की मानवता है। तुम्हारा यह जोड़ घटाव सही नहीं है । रमाबाई 1 महीने नहीं आएगी किंतु पैसे उसे महीने भर के पूरे मिलेंगे । हां हां मम्मी पापा सही कह रहे हैं पास खड़े बच्चों ने भी उनकी बातों का समर्थन कर उनके निर्णय को हरी झंडी दे दी।


No comments:
Post a Comment